Connect with us

गाजीपुर

बिल न जमा करने पर कटा बिजली कनेक्शन, ग्रामीण परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

भीमापार (गाजीपुर)। सैदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम इटाहा, पोस्ट अनौनी में बिजली बिल का भुगतान समय से न होने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनेक्शन काट दिया। जेई की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग से विनती करते हुए कहा कि वे जल्द ही बिल जमा कर देंगे, लेकिन किसी की नहीं सुनी गई। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में बिजली कनेक्शन कटने से लोग बेहाल हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई अन्य उपभोक्ताओं का बकाया बिल उनसे कहीं अधिक है, लेकिन उनके कनेक्शन नहीं काटे गए।

Loading...

इस कथित भेदभाव को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page