Connect with us

वाराणसी

अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण नें श्रावण मास में कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना फूलपुर क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| श्रावण मास में कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबतपुर में वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर पैदल गश्त किया गया । गश्त के दौरान कांवड़ यात्री मार्ग का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण को विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिण्डरा अभिषेक पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव अतुल अंजान त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन/क्राइम विदुष सक्सेना, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page