Connect with us

गाजीपुर

सीएम योगी के जन्मदिन पर पौधरोपण और जन चौपाल का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

नारी पचदेवरा से होगा ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ

नंदगंज (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में आयोजित बैठक में नेता अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पौधरोपण कार्यक्रम से होगी शुरुआत

नेता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 5 जून को प्रातः 10 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र के अपने पैतृक गांव नारी पचदेवरा में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

जन चौपाल में सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

Advertisement

इसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सौरी में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रथम बूथ से लेकर लगभग 25 बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

केक काटकर मनाया जाएगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन केक काटकर मनाने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

अरुण कुमार सिंह ने बूथ संख्या 1 से 25 तक के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 5 जून को मां चंडिका मंदिर, सौरी में आयोजित जन चौपाल में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनसंपर्क, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का माध्यम बनेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page