Connect with us

बलिया

लोकतंत्र सेनानी सच्चितानंद सिंह की पुण्यतिथि पर पौधरोपण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Published

on

Loading...
Loading...

बांसडीह में सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजन

दलित बस्ती में बच्चों को वितरित की गई सामग्री

बांसडीह (बलिया)। लोकतंत्र सेनानी एवं आदर्श शिक्षक रहे स्वर्गीय सच्चितानंद सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को बांसडीह में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित दलित बस्ती में बच्चों को पाठ्य सामग्री, फल और मिष्ठान वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वक्ताओं ने किया जीवन मूल्यों का स्मरण

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. सच्चितानंद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। एक शिक्षक और लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक रहा है।

Advertisement

इस दौरान दो दर्जन से अधिक बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सभासद प्रतिनिधि दिवान राम ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उनके पुत्र दिग्विजय सिंह ‘छोटू’ द्वारा किया गया।

पौधरोपण कर दी गई श्रद्धांजलि

इसी क्रम में विद्याभवन नारायणपुर स्थित यमुना सिंह इंटर कॉलेज में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने पौधरोपण कर स्व. सच्चितानंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कई गणमान्य उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रतुल कुमार ओझा, विनय मिश्रा, तेजबहादुर रावत, विजय सिंह, बिट्टू तिवारी, रजत श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, सुशील राम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page