Connect with us

मिर्ज़ापुर

थाना समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं जनसमस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

भूमि विवादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को दिए निर्देश

मीरजापुर।शासन के निर्देशानुसार आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार को विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पूनम ने थाना कोतवाली देहात पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकरण में लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए।

उन्होंने भूमि विवाद, चकरोड एवं अवैध कब्जे से संबंधित मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका भी ध्यान रखने को कहा।

डीआईजी पूनम ने संबंधित थाना प्रभारी को क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page