Connect with us

भदोही

डायल 112 की तत्परता से रास्ता भटकी महिला परिजनों से मिली

Published

on

Loading...
Loading...

सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से भदोही पुलिस ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

भदोही। भदोही पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए रास्ता भटककर गांव पहुंची एक महिला को त्वरित कार्रवाई के बाद सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस की इस पहल की परिजनों और स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 26 जून की रात लगभग 10:34 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना ज्ञानपुर क्षेत्र के ग्राम वेदपुर में एक महिला के रास्ता भटककर पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से महिला के निवास स्थान की जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सीयूजी फोन के माध्यम से संबंधित ग्राम प्रधान से संपर्क स्थापित किया। इसके बाद महिला के ससुर एवं अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया गया और आवश्यक सत्यापन के उपरांत महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों से मिलने के बाद महिला और उसके परिवार ने राहत की सांस ली तथा भदोही पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page