Connect with us

Uncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर/सादात,गाज़ीपुर। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादात में संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता अभियान, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. पंकज ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें शिक्षा विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों एवं नोडल शिक्षकों से विद्यालयों में स्वच्छता बनाए रखने, हाथ धोने की आदत विकसित कराने, जलभराव रोकने तथा जन-जागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का आह्वान किया।

Loading...

बैठक में प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, तेजेंद्र यादव, राजबहादुर सिंह, मनोज कुमार, नवीन चंद भारती, अवनी कुमार, सुभाष यादव, राजेश कुमार, संतोष यादव, रामबली यादव, करुणाकर राय, राजेश राम, अखिलेश्वर बरनवाल, संतोष सिंह, राजेंद्र यादव, वकील अहमद, नंदलाल राम, अरविंद कुमार, बृजेश श्रीवास्तव एवं गरिमा यादव सहित बड़ी संख्या में प्रधानाध्यापक एवं नोडल शिक्षक उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों के माध्यम से संचारी रोगों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए समन्वित प्रयासों को मजबूत करना रहा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page