Connect with us

मध्य प्रदेश

छात्रावास से लापता हुई कक्षा 11वीं की छात्रा दमोह में मिली

Published

on

Loading...
Loading...

दमोह (मध्यप्रदेश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुम्हारी में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत छात्रा के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास से लापता होने का मामला सामने आया। छात्रा बुधवार सुबह छात्रावास में नहीं मिली, जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार छात्रा रात करीब 10 से 11 बजे तक छात्रावास में मौजूद थी। सुबह साथ रह रही अन्य छात्राओं को उसके दिखाई नहीं देने पर चौकीदार को इसकी जानकारी दी गई। चौकीदार ने मामले की सूचना छात्रावास की वार्डन रेखा जैन को दी। इसके बाद वार्डन ने कुम्हारी थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

Loading...

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुम्हारी थाना पुलिस छात्रावास पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के साथ ही अन्य छात्राओं से पूछताछ की। थाना प्रभारी बृजेश पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने सुबह से ही मामले की गंभीरता से जांच करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई। जांच के दौरान छात्रा को दमोह से दस्तयाब कर कुम्हारी थाना लाया गया।

पुलिस के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के बाद छात्रा को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। मामले में छात्रा के परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page