Connect with us

मिर्ज़ापुर

रुद्र इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

राजगढ़ (मीरजापुर)। रुद्र इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्रवण सिंह एवं प्रधानाचार्य ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, देशभक्ति गीत, कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्रवण सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा का जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया गया। समारोह का समापन राष्ट्रहित, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय नेताओं के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page