Connect with us

अपराध

लापता व्यापारी की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नई‌ सड़क क्षेत्र से लापता प्लास्टिक व्यापारी दावर बेग (55) की सिर कटी लाश गुरुवार की रात वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर नरायनपुर में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। कमिश्नरेट की एसओजी टीम ने व्यापारी के अपहरण और हत्या के आरोप में बिहार के रहने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार, व्यापारी के परिजनों से तगड़ी रकम ऐंठने के लिए उनका अपहरण किया गया था। नाकाम होने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी गई। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया है।

बता दें कि, काजीपुरा कलां, कालीमहल निवासी जावेद अहमद की तहरीर पर लक्सा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। जावेद ने पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई दावर बेग गत सात मई की शाम नई सड़क स्थित अपनी दुकान से बाइक से माल के सिलसिले में पड़ाव जा रहे थे। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आए तो उनके दोनों मोबाइल नंबर पर कॉल की गई, लेकिन रिसीव नहीं हुई। रात एक बजे उनके दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताने लगे। फिर 10 मई को दावर बेग की बाइक मुगलसराय में लावारिस हालत में मिली।

पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर दावर बेग की सिर कटी लाश बरामद की गई। परिजनों ने कपड़ों और जेब से मिली आईडी की मदद से शव की पहचान की है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि, धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव की पहचान न हो सके इसके लिए व्यापारी के सिर को गंगा में और धड़ को नरायनपुर में फेंक दिया गया था।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page