Connect with us

सियासत

पंडित लोकेश जोशी का नाम जन शिकायत फोरम सदस्य पद के लिए प्रस्तावित

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/चंदौली। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अध्यक्ष पंडित लोकेश जोशी का नाम उत्तर प्रदेश जन शिकायत फोरम के माननीय सदस्य पद के लिए प्रस्तावित किया गया है। यह अनुशंसा संगठन की कोर कमेटी ने उनकी जनसेवा, संगठनात्मक निष्ठा और जनहित में सक्रिय भूमिका को देखते हुए की।

फोरम का सदस्य बनने के बाद पंडित जोशी स्थानीय प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक जन शिकायतों के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे। वे जनता की समस्याओं को प्रशासन तक उचित माध्यम से पहुंचाकर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

Loading...

सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ में सितंबर माह के भीतर संपन्न हो सकता है, जिसमें राज्य स्तरीय अधिकारी और विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।

यह प्रस्ताव संगठन के लिए गर्व की बात है, जो जन सरोकारों में उसकी प्रभावी भागीदारी को दर्शाता है। संगठन के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने पंडित लोकेश जोशी को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जन समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावशाली ढंग से होगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page