Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में मकर संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। भारत विकास परिषद् शाखा मौनी बाबा नंदगंज के सौजन्य से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, नंदगंज में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर इस आयोजन का लाभ उठाया।

शाखा अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मकर संक्रांति न केवल नये कैलेंडर वर्ष का पहला पर्व है, बल्कि भारतीय संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। उन्होंने बताया कि इस दिन से खरमास समाप्त हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। देश के विभिन्न राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है, लेकिन इसका महत्व हर जगह समान है।

Loading...

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। मिडिया प्रभारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सचिव अमित नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, महिला संयोजिका किरन त्रिपाठी, दिवाकर त्रिपाठी, अशोक सिंह, राजेश जायसवाल, गंगा जायसवाल, अरविन्द देवा, विजयी, हर्षित, दुर्गेश सिंह और संदीप राय ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिचड़ी प्रसाद के वितरण के साथ पर्व के महत्व और इसकी परंपराओं पर प्रकाश डाला गया। शाखा के सदस्यों ने मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों और स्थानीय जनता के बीच सेवा भाव से कार्यक्रम का आयोजन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page