Connect with us

चन्दौली

जिले में चल रहे विकास कार्यों को गति के साथ पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य, समयबद्धता और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। जिले में जारी प्रमुख विकास परियोजनाओं पेयजल, सड़क निर्माण, विद्युत व्यवस्था और सरकारी भवनों की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिया। कहा कि कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर गति बढ़ाने और लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये। क्षय रुजालय भवन का निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने व काशीराज संस्कृत माध्यमिक विद्यालय चकिया के निर्माण कार्य में लेट लेटिफि पर कार्यदाई संस्था पर नाराजगी व्यक्त किया हिदायत देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। पीडब्लूडी निर्माण खंड को विभाग के द्वारा कराये जा रहे कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सिचाई विभाग के प्रोजेक्ट कार्यों में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। उप्र राज्य सेतु निगम लि० को जनपद में डीएफसीसी ऊपरगामी सेतुओं के निर्माण कार्य में मानक के अनुरुप तय समय में कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नर्सिंग कालेज की स्थापना के निर्माण की प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को काम की गुणवत्ता और गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्य समय से पूरा करने और गुणवत्ता में कोई समझौता न करने पद कड़े निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कार्यों में कोई समस्या आए तो तुरंत सूचित करें ताकि समय पर निराकरण हो सके, और सभी विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट हर हाल में निर्धारित समय में उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खंड, बंधी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास आदि मौजूद रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page