Connect with us

भदोही

01 जुलाई से शुरू होगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, 11 जुलाई से चलेगा दस्तक अभियान**

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित किया जाएगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करें और अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज विभाग को प्रत्येक गांव में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा छिड़काव तथा नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों को फॉगिंग, नालियों की सफाई, जलभराव रोकने और स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जलभराव की स्थिति हो, वहां तत्काल एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए विभागीय ग्रुप बनाकर प्रतिदिन किए गए कार्यों की फोटो और रिपोर्ट साझा की जाए।

दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर सर्वे करेंगी तथा रोगों के लक्षण वाले व्यक्तियों का विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी।

इसके तहत इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (ILI), क्षय रोग (टीबी), कुष्ठ रोग, फाइलेरिया, कालाजार, कुपोषण तथा दस्त रोग से संबंधित संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी। साथ ही ऐसे घरों की सूची भी तैयार की जाएगी जहां मच्छरों का प्रजनन पाया जाता है।

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम और बचाव संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page