Connect with us

वाराणसी

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग महिला की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

खालिसपुर रेलवे फाटक के पास डाउन लाइन पर हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप

मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही थी महिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सुलतानपुर पैसेंजर ट्रेन जब डाउन लाइन से गुजर रही थी, उसी दौरान विक्रमपुर गांव के पास 72 वर्षीय एक महिला ट्रेन के सामने आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान बाद में सुरसत्ती देवी (72 वर्ष), निवासी छताव के रूप में हुई। पुलिस ने सोशल मीडिया की मदद से शव की शिनाख्त कराई।

Advertisement

मानसिक रूप से बीमार थी मृतका

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरसत्ती देवी विधवा थीं और लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके दोनों बेटे मुंबई में काम करते हैं, जिसके कारण वह घर पर अकेली रहती थीं। घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

रेल यातायात हुआ प्रभावित

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के चलते वाराणसी–जफराबाद रेल मार्ग पर कई ट्रेनों को विभिन्न स्थानों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या या दुर्घटना के रूप में देखा जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page