चन्दौली
भाजपा पोषित गुड्डों ने किया था सपा नेता गार्गी पटेल पर हमलाःश्यामलाल
चंदौली (जयदेश)। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती सपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मुलाकात की। उन्होने बताया कि भाजपा के पोषित गुड़ों के द्वारा गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर अमानवीय तरिके से मारपीट की गई कहा कि भाजपा के लोग समाज को बांटने और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा ने कुछ मंत्रियों को भी साजिस के तहत लगाया हैं। उन्होने कहा कि गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई घटना निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन वही लोग महिलाओं के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिए हैं। कहा कि भाजपा के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मारपीट करने वाले आरोपियों को भाजपा की सदस्यता दिलाया था। लेकिन अब मामला सामने आने के बाद पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के लोग खासकर पीडीए के लोगों को टारगेट करके प्रताड़ित कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण सपा के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई घटना हैं। कहा कि घटना के बारें में गार्गी सिंह पटेल ने विस्तार से बताया हैं। पूरी घटना को सुनने के बाद रूह कांप जाएगी। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। इस व्यवस्था को खराब करने में सबसे ज्यादा भाजपा के लोग शामिल हैं। जल्द ही इन लोगों को प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान, संतोष यादव, चेयरमैन गुड्डू यादव आदि मौजूद रहे।
