Connect with us

मिर्ज़ापुर

“गरीबों की मसीहा हैं प्रियंका गांधी” : छोटे खान

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

मीरजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, मिशन कंपाउंड में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की पूर्व प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने केक काटकर प्रियंका गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

छोटे खान ने प्रियंका गांधी को “गरीबों की मसीहा” बताते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की। उन्होंने कहा, “प्रियंका गांधी देश की जनता के न्याय की आवाज हैं। हम सभी युवाओं से आह्वान करते हैं कि कांग्रेस पार्टी में एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करें।”

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे ने भी प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की और कहा, “प्रियंका गांधी जनता की आवाज उठाने वाली नेता हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए काम करती रहेगी।”

Advertisement

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अत्ताउल्लाह सिद्दीकी, पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति, पप्पू अंकुर श्रीवास्तव, आजाद राजेंद्र विश्वकर्मा, कपिल कुमार सोनकर, राकेश कुमार प्रजापति और सिराज अहमद समेत अन्य नेताओं ने प्रियंका गांधी को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page