Connect with us

जौनपुर

क्लिनिकल ट्रायल क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह का निधन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। क्लिनिकल ट्रायल क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती एवं REV Clinical के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Dr. Sandeep Singh का मंगलवार 19 मई को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा अनुसंधान और क्लिनिकल ट्रायल जगत में शोक की लहर है।

जौनपुर जिले के छोटे से गांव हथेरा से निकलकर डॉ. संदीप सिंह ने अपने प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाई। उन्होंने क्लिनिकल ट्रायल क्षेत्र की कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और अपनी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता तथा विशेषज्ञता से अलग पहचान स्थापित की।

Loading...

वर्तमान में वह REV Clinical में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। क्लिनिकल रिसर्च और ट्रायल के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन को इस क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page