Connect with us

शिक्षा

UP Board : त्रुटि सुधार के लिए आवेदन का अंतिम मौका छह मई तक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को शैक्षिक विवरणों में त्रुटि सुधार का अंतिम अवसर दिया है। परिषद के अपर सचिव के मुताबिक, यदि किसी छात्र-छात्रा के प्रमाणपत्र-सह-अंकपत्र में नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, फोटो आदि में किसी प्रकार की गलती है, तो उसके सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इसके तहत संबंधित प्रधानाचार्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करेंगे। संशोधित विवरण को स्पष्ट रूप से भरकर उसका स्वयं सत्यापन करना होगा और जिला विद्यालय निरीक्षक से अनुमोदन प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा।

Loading...

निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आवश्यक अभिलेखों सहित आवेदन छह मई की शाम छह बजे तक ऑनलाइन अपलोड करना होगा। समय सीमा के भीतर आवेदन न करने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page