शिक्षा
स्वामी हरसेवानन्द में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन
वाराणसी/सोनभद्र। स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के स्वागत के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव तथा नन्हें विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, स्वस्थ भोजन और जंक फूड विषय पर आकर्षक फूड प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने विभिन्न स्टालों के माध्यम से व्यंजनों को प्रस्तुत करते हुए उनके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से समझाया।

प्रमुख स्टालों में स्पेशल राइस, मिक्स दाल, मिक्स रोटी, ग्रीन वेजिटेबल, लस्सी, सत्तू ड्रिंक, स्प्राउट्स, फ्रूट चाट और ड्राईफ्रूट्स दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्य अतिथि बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया और व्यंजनों का स्वाद चखते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ और संतुलित आहार अपनाने तथा जंक फूड जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया।
इस आयोजन में छात्र-छात्राओं में श्रेया वर्मा, अनन्या जायसवाल, आप्ती, अंशिका गुप्ता, आस्था केशरी, देवांश, आइना, रीया, आरोही, दीष्या, उमैरा, भाव्या, भूमिका तथा कुशाग्र सहित कई बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आकाश सोनी, विपीन सिंह, उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, शिखा चौबे, शिखा दुबे, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाण्डे तथा राजकुमार यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
