Connect with us

करियर

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक अयोध्या में सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अयोध्या इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में फैज़ाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय रहें। कार्यक्रम का संचालन यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ने किया। इस दौरान मंच पर बोलते हुए एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्र ने सभी पत्रकारों से एकजुटता के साथ रहकर स्वच्छ पत्रकारिता करने पर बल दिया।

Loading...

इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश शर्मा ने देश हित में पत्रकारिता करने का सभी पत्रकार साथियों से आवाहन किया। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जी सी श्रीवास्तव एवं प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम कर्ण ने सभी पत्रकार साथियों में अपने विचारों से उर्जा का संचार किया। कार्यसमिति बैठक में देश के विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। 2 दिवसीय कार्यसमिति बैठक में वाराणसी के जिलाध्यक्ष विनोद बागी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत नारायण सिंह, वाराणसी जिला के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सहित तेरह राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page