Connect with us

कोरोना

वाराणसी में 90 हजार छात्रों में से सिर्फ ढाई हजार को मिले बंटे टैबलेट-स्मार्टफोन, योजना पर कोरोना का साया!

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी : विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार की टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना पर कोरोना संक्रमण की छाया पड़ गई है। वाराणसी में 90 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने के लिए सूची तो तैयार है, लेकिन अभी तक लगभग ढाई हजार विद्यार्थियों को ही वितरित किया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में अवकाश हो गया है। इसके कारण टैबलेट व स्मार्टफोन के वितरण का काम भी ठप चल रहा है।

Loading...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण की शुरुआत की थी। जिले के जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए। इसके बाद 10 से 16 जनवरी तक विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को कोरोना संक्रमण के कारण बंद कर दिया गया। काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय खुलने के बाद ही वितरण प्रक्रिया आरंभ होगी। फिलहाल सूची में जिन छात्रों के नाम दर्ज नहीं हैं या छूट गए हैं उनके नाम जोड़े जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page