Connect with us

पूर्वांचल

Breaking: कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा रहे ललितेशपति त्रिपाठी टीएमसी में शामिल, ममता ने दिलाई सदस्यता

Published

on

वाराणसी। लंबे समय तक कांग्रेस के नेता रहे राजेश पति त्रिपाठी और ललितेश पति त्रिपाठी सोमवार को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए। पूर्वांचल में कांग्रेस का बड़ा चेहरा रहे ललितेश पति त्रिपाठी ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चर्चा चल रही है कि सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के साथ अच्छे संबंध के कारण अखिलेश इस बार के यूपी चुनाव में टीएमसी के लिए कुछ सीटें छोड़ सकते हैं।

बता दें कि ललितेश पति त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमला पति त्रिपाठी के परपोते हैं, जबकि उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी कांग्रेस के पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। ललितेश ने 2012 में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और मिर्जापुर से 2019 के लोकसभा चुनाव में हार गये थे। कमला पति त्रिपाठी परिवार विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्तंभों में से एक रहा है। इसके अलावा यह परिवार कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा भी रहा है

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa