Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में अवैध निर्माण पर चला वीडीए का बुलडोजर

Published

on

Loading...
Loading...

सात निर्माणाधीन बिल्डिंग सील

वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने गुरुवार को शहर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 7 निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील कर दिया। शिवपुर, चेतगंज, सोनिया और जगतगंज समेत विभिन्न इलाकों में बिना स्वीकृत नक्शे के चल रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। इससे पहले प्राधिकरण ने सभी संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी कर मानचित्र स्वीकृत कराने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर यह सख्त कदम उठाया गया।

शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर और भवानीपुर मार्ग पर मूलचंद पटेल व अनिल कुमार के निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया गया। दोनों को पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अवैध निर्माण जारी रहने पर जोनल अधिकारी शिवाजी मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

दशाश्वमेध वार्ड में भी पांच स्थानों पर अवैध निर्माण को सील किया गया। सोनिया इलाके में नारायण प्रसाद द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को वीडीए की टीम ने सील कर दिया। उन्हें पहले ही मानचित्र स्वीकृत कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अनुपालन न होने पर यह कदम उठाया गया। इसी तरह, सोनिया में ही आरती दीक्षित के 1000 वर्ग फीट क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।

चेतगंज वार्ड के रामपुरी कॉलोनी में आशुतोष सिंह और जगतगंज इलाके में कमल सिंह के अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने सील कर दिया।

Advertisement

वीडीए की इस सख्त कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत नक्शे के किसी भी प्रकार का निर्माण नियमों के विरुद्ध है और भविष्य में भी ऐसे निर्माणों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page