Connect with us

वाराणसी

चीफ प्रॉक्टर की पुत्री को धमकी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर (वाराणसी) में एक कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर की बेटी को तेजाब से जलाने की धमकी मिली है। युवती की शादी हाल ही में तय हुई थी। आरोप है कि जौनपुर जिले के चंदवक घुरदौड़ निवासी आयुष सिंह ने युवती की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे वायरल करने की धमकी दी।

चीफ प्रॉक्टर ने इस मामले में शिवपुर थाने में तहरीर दी है जिसके बाद पुलिस ने आयुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।चीफ प्रॉक्टर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की सगाई हाल ही में हुई थी।

शादी तय होने के बाद ही एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर संपादित की हुई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भेजे गए। इसके बाद फोन कर के धमकी दी गई। इस घटना से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

युवती के साथ हो रही इस घटना से परिवार में चिंता बढ़ गई है और युवती की तबियत भी खराब हो गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।

थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page