Connect with us

वायरल

बहराइच में हालात बेकाबू, एसटीएफ चीफ अम‍िताभ यश ने प‍िस्‍टल लेकर उपद्रव‍ियों को खदेड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

उपद्रवियों ने अस्पताल और कई दुकानों में लगाई आग

उत्तर प्रदेश के बहराइच में हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की भीड़ ने अस्पताल और कई दुकानों में आग लगा दी। भीड़ को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद 6 जिलों से अतिरिक्त फोर्स और पीएसी बुलाई गई। हिंसा प्रभावित क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिगड़ते हालात को देखते हुए एडीजी (कानून-व्यवस्था) और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश को तुरंत बहराइच जाने के आदेश दिए, ज‍िसके बाद वह बहराइच पहुंचे। बहराइच पहुंचते ही अम‍िताभ यश एक्‍शन में आ गए और प‍िस्‍टल लेकर उपद्रव‍ियों को खदेड़ा।

इस दौरान उनका एक अलग ही रूप ही दिखाई दिया। एसटीएफ चीफ का वीड‍ियो भी सोशल मीड‍िया पर वायरल हुआ है। बता दें कि, रविवार को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसा में बदल गया। पथराव और आगजनी के साथ करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई।

सोमवार को शव घर पहुंचते ही हजारों लोग इकट्ठा हो गए और करीब 5 किमी तक शव यात्रा निकाली। फायर‍िंग में मारे गए युवक रामगोपाल म‍िश्र की शव यात्रा में शामि‍ल लोगों ने कई गाड़ि‍यों और दुकानों में आग लगा दी। ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन हिंसक होने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कि‍या।

Advertisement

डीएम मोनिका रानी ने कहा, “हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।” जबकि, बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने शांति बनाए रखने की अपील की है और समुदाय के लोगों से बैठकर समाधान निकालने की बात कही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page