Connect with us

वायरल

सड़क दुर्घटना में दो विदेशी महिलाओं समेत तीन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

कानपुर। यूपी के इटावा से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो विदेशी महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में भेज दिया है।घटना उसराहर थाना क्षेत्र की है जहां लखनऊ से दिल्ली जा रही कार अचानक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह ट्रक में फंस गई। पुलिस को अंधेरे में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शवों को निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

Loading...

मौके पर ही कार चालक और दो विदेशी महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अफगानिस्तान की नाज (30), उनकी रुसी मित्र कैथरीन (20) और दिल्ली निवासी कार चालक संजीव (20) के रूप में हुई है।हादसे में नाज की बहन अतीफा (25), कृष्टीन (20) और दिल्ली के राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस हादसे की जानकारी विदेश मंत्रालय और रूस तथा अफगानिस्तान के दूतावास को दी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page