Connect with us

वाराणसी

अनियंत्रित बस पलटी, बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बलरामगंज टोल प्लाजा (चोलापुर) के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। वहीं बस से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि बस में सवार आधा दर्जन लोग घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी बस चालक की तलाश तेज कर दी है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, “बस का ड्राइवर बहुत ही तेज बस चल रहा था। अचानक से जब बस अनियंत्रित हो गई तो वह डिवाइडर तोड़ते हुए हरदासीपुर निवासी बाइक सवार संदीप यादव को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।”

Loading...

एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी के साथ भारी संख्या में पुलिस और एम्बुलेंस पहुंची। पुलिस पहुंचते ही रेस्क्यू शुरु किया और घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही बस जब्त कर ली। पुलिस चालक की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि बस आजमगढ़ से वाराणसी आ रही थी। प्रभारी निरीक्षक चोलापुर ने बताया कि, “एक महिला गंभीर रुप से घायल है, बाकी घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।”

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page