Connect with us

गोरखपुर

हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी का भंडाफोड़

Published

on

Loading...
Loading...

1.40 करोड़ की खेप के साथ पांच गिरफ्तार

रामगढ़ताल पुलिस, एएनटीएफ और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, अर्टिगा कार से 3 किलो 85 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस, एएनटीएफ और एटीएस की संयुक्त टीम ने अवैध हाइड्रोपोनिक गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 85 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार एटीएस वाराणसी, एटीएस गोरखपुर, एएनटीएफ गोरखपुर जोन और रामगढ़ताल पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अर्टिगा कार से हाइड्रोपोनिक गांजा लेकर रामगढ़ताल क्षेत्र में खरीद-फरोख्त के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने तारामंडल स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास चेकिंग अभियान शुरू किया।

इसी दौरान संदिग्ध अर्टिगा कार संख्या GJ15AV8841 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 3 किलो 85 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 30,390 रुपये नकद बरामद किए गए।

Advertisement

पुलिस ने कार में सवार सूरज सिंह, प्रिंस पटेल, सत्यम सिंह, रत्नम त्रिवेदी और भावीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रतापगढ़ और गुजरात के रहने वाले युवक शामिल बताए गए हैं।

पुलिस ने गांजा, पांच मोबाइल फोन, नकदी और अर्टिगा कार को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 415/2026 के तहत धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page