Connect with us

गोरखपुर

मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

बड़हलगंज पुलिस ने लूट का मंगलसूत्र और कुशीनगर से चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज

गोरखपुर। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हलगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान राजबहादुर यादव उर्फ राजू पुत्र सूचित यादव निवासी परसिया तिवारी, थाना बड़हलगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 को अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बड़हलगंज थाने में मु0अ0सं0 366/2026 के तहत धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट का मंगलसूत्र बरामद हुआ। साथ ही उसके पास से मिली मोटरसाइकिल कुशीनगर जिले के हाटा थाने से चोरी की बताई जा रही है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।:::

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page