गोरखपुर
नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने की कोशिश, दो जालसाज गिरफ्तार
आईडीबीआई बैंक में खाता खोलकर फर्जी सोने के आधार पर लोन लेने का आरोप, कैंट पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने के नाम पर आईडीबीआई बैंक में धोखाधड़ी करने की कोशिश के आरोप में दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों ने आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाया और इसके बाद गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया। आरोप है कि दोनों ने बैंक में नकली सोना दिखाकर लोन हासिल करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर बैंक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दुर्विजय कुमार निषाद, निवासी लक्ष्मणपुर बिस्वा, थाना चौरी चौरा और सरवन कुमार निषाद, निवासी ब्रह्मपुर, थाना झंगहा को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में मु0अ0सं0 441/2026 के तहत धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।:::
