Connect with us

गोरखपुर

35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रामगढ़ताल पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई, तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रामगढ़ताल तथा आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कोईल पुत्र सीताराम निषाद निवासी रामपुर, थाना रामगढ़ताल, रवि पुत्र माधव निवासी पाली, थाना सहजनवा, गोरखपुर तथा रामसरीख पुत्र रामजी निवासी चिरई गोडा रनियहवा, थाना रुद्रपुर, जिला देवरिया के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। इस संबंध में थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 416/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page