Connect with us

गाजीपुर

10 साल पुराने मामले में फरार दो वारंटी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। बहरियाबाद थाना पुलिस ने 10 साल पुराने मुकदमे में गैर-जमानती वारंट (NBW) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड ने पुलिस टीम के साथ न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में मीरपुर गांव निवासी दिवाकर पुत्र बलधारी और आनंद पुत्र जगधारी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वर्ष 2017 में दर्ज मुकदमा संख्या 293/2017 के तहत कार्रवाई की गई थी।

Loading...

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटियों के खिलाफ बहरियाबाद थाने में अन्य आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड ने अपनी पुलिस टीम के साथ की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page