Connect with us

गाजीपुर

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर में विकास भवन से सरयू पाण्डेय पार्क तक शिक्षक-कर्मचारी करेंगे मार्च, विभिन्न मांगों को लेकर बुलंद होगी आवाज

सादात/गाजीपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षक एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर अटेवा के आह्वान पर गुरुवार 21 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। गाजीपुर में यह यात्रा अपराह्न 3 बजे विकास भवन से शुरू होकर सरयू पाण्डेय पार्क तक पहुंचेगी।

अटेवा के जिलाध्यक्ष सरफराज खान ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से शिक्षक एवं कर्मचारी देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का संदेश देने के साथ सरकार का ध्यान अपनी महत्वपूर्ण मांगों की ओर आकर्षित करेंगे। संगठन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, NPS एवं UPS जैसी पेंशन व्यवस्थाओं का विरोध, निजीकरण पर रोक और आरटीई एक्ट लागू होने से पहले चयनित अध्यापकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध शामिल है।

अटेवा सादात के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि यह यात्रा शिक्षक एवं कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद करने का माध्यम बनेगी।

उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। संगठन ने संदेश दिया कि “तिरंगा हाथ में होगा और अधिकारों की आवाज बुलंद होगी।”

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page