Connect with us

गाजीपुर

साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित, युवक गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया में एनएच-24 पर सेंट मैरी स्कूल के पास हुआ हादसा, घायल को पीएचसी में कराया गया भर्ती

जमानिया/गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एनएच-24 पर सेंट मैरी स्कूल, हेतिमपुर के पास गुरुवार की शाम करीब सात बजे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार जीवपुर गांव निवासी कृष्णा बिंद (30) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद अमन को हल्की चोटें आईं।

जानकारी के अनुसार कृष्णा बिंद और अमन बाइक से जमानिया से अपने घर जीवपुर जा रहे थे। इसी दौरान सेंट मैरी स्कूल के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और साइकिल से टकरा गई।

Advertisement

टक्कर के बाद कृष्णा बिंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं साइकिल सवार को भी चोटें आईं, लेकिन वह मौके से चला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से घायल कृष्णा बिंद को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page