Connect with us

गाजीपुर

आकाशीय बिजली से 250 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

Published

on

Loading...
Loading...

227 घरों की बिजली ठप

औड़िहार ग्रामसभा में तेज बारिश के दौरान गिरा ट्रांसफार्मर का टेल, उमस और गर्मी में ग्रामीण परेशान

औड़िहार (गाजीपुर)। बीती रात तेज बारिश के साथ हुई आकाशीय बिजली ने औड़िहार ग्रामसभा की बिजली व्यवस्था को बड़ा झटका दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गांव में लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफार्मर का टेल टूटकर नीचे गिरने से करीब 227 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद बढ़ी उमस और गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद होने से परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को घटना की जानकारी देकर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की जल्द मरम्मत कराने अथवा आवश्यक उपकरण बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो परेशानी और बढ़ सकती है। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से मौके पर टीम भेजकर शीघ्र समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page