गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार परेड की सलामी ली
डायल 112 वाहनों का किया निरीक्षण
पुलिस लाइन गाजीपुर में अनुशासन और एकरूपता पर जोर, कंट्रोल रूम व विभिन्न कार्यालयों का भी किया निरीक्षण
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन तथा एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों द्वारा की गई परेड का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल 112 (यूपी-112) की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डायल 112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों की जांच की और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधितों को कार्यों में सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ बेहतर ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।
