आजमगढ़
विजय कुमार के बसपा जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई
जावेद आलम फराही ने दी मुबारकबाद, बोले—नए नेतृत्व में जिले में मजबूत होगा संगठन
आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी द्वारा विजय कुमार को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में बसपा नेता, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष रानी की सराय एवं पूर्व प्रधान फरिहां जावेद आलम फराही ने विजय कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुबारकबाद दी और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
जावेद आलम फराही ने कहा कि विजय कुमार के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी को आजमगढ़ जिले में मजबूती मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने विजय कुमार के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विजय कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
इस अवसर पर मनोज कुमार, विवेक कुमार, रतन भारती, राधेश्याम उर्फ बब्लू, कुलदीप कुमार, राम अवतार सनेही, अरविन्द कुमार, पूर्व प्रधान चन्द्रभान और डॉ. कमलेश कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
