Connect with us

आजमगढ़

सगड़ी तहसील में 25 अगस्त को महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल

Published

on

Loading...
Loading...

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या करेंगी अध्यक्षता, महिलाओं की शिकायतों का होगा त्वरित निस्तारण

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 25 अगस्त 2026 को महिलाओं से संबंधित समस्याओं के निस्तारण और कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए महिला जनसुनवाई एवं जागरूकता चौपाल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम तहसील सगड़ी के सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या करेंगी। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, महिला थाना तथा विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। महिला उत्पीड़न और अन्य समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

चौपाल में महिलाओं को महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और बाल सेवा योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों का आवश्यकतानुसार पंजीकरण और आवेदन संबंधी प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रशासन ने जनपद की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनसुनवाई में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page