वाराणसी
गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा
5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चढ़ रहा पानी
वाराणसी। लगातार बारिश के बीच गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार 19 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे राजघाट स्थित केंद्रीय जल आयोग (CWC) के गेज पर गंगा का जलस्तर 67.78 मीटर दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर इस समय 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
पिछले 24 घंटे में वाराणसी में 53 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजघाट पर गंगा का चेतावनी स्तर 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर निर्धारित है।
वहीं, गंगा का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर 73.901 मीटर दर्ज है। फिलहाल नदी चेतावनी स्तर से करीब 2.48 मीटर नीचे बह रही है, लेकिन जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और नाविकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
