Connect with us

वाराणसी

वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही संपादित

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम मे वाराणसी की जोन 4 की प्रवर्तन टीम द्वारा आज शुक्रवार को अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही संपादित की गयी।

अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण की कार्यवाही

वार्ड- नगवां

नगवां वार्ड के अंतर्गत दुर्गा प्रसाद तिवारी व अन्य कालोनाइजर/विकासकर्ता द्वारा ग्राम खनाव वार्ड नगवां वाराणसी पर बिना ले-आउट स्वीकृत कराये लगभग 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी। अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध प्रवर्तन टीम के सहयोग से ध्वस्तिकरण की कार्यवाही की गयी।

जोनल अधिकारी – चंद्र भानु
क्षेत्रीय अवर अभियंता – जय प्रकाश गुप्ता

Advertisement

उपाध्यक्ष द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी है कि वाराणसी विकास प्राधिकरण से ले-आऊट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किसी भी प्रकार का निर्माण न करें, अन्यथा की दशा में प्राधिकरण द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page