Connect with us

गोरखपुर

HPV टीकाकरण अभियान तेज, पिपरौली CHC में दो दिन में 330 किशोरियों को लगी वैक्सीन

Published

on

Loading...
Loading...

30 अगस्त तक चलेंगे विशेष सत्र और आरोग्य मेले, अधिकाधिक किशोरियों के टीकाकरण पर जोर

सहजनवा (गोरखपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपरौली में चल रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के तहत दो दिनों में 330 किशोरियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह अभियान 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न केंद्रों पर जारी रहेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 5 अगस्त को 155 तथा 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक 175 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस तरह दो दिनों में कुल 330 किशोरियों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

अभियान के तहत सीएचसी, उपकेंद्रों, नियमित टीकाकरण सत्रों और पीएचसी आरोग्य मेलों के माध्यम से टीकाकरण किया जा रहा है, ताकि लक्ष्य समूह की अधिक से अधिक किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Advertisement

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवानंद मिश्रा ने बरवार, नौसढ़, खरैला उपकेंद्रों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खरैला का निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को अधिकाधिक किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एआरओ पूनम, बीसीपीएम शिव बहादुर यादव और एचएस हेमंत कुमार भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page