Connect with us

वाराणसी

आर्य महिला महाविद्यालय में मतदाता पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी। आर्य महिला पी०जी० कॉलेज के प्रागंण में मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी, नगर द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने छात्राओं को पंजीकरण एवं मतदान के लिए जागरूक किया। अन्तर्राष्ट्रीय धाविका एवं भारत निर्वाचन आयोग की यूथ आइकॉन श्रीमती नीलू मिश्रा जी ने छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की पाँचों इकाईयों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रभास कुमार झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी०के सिंह, विविध कॉलेजों के प्रधानाचार्या एवं ए0ई0आर0ओ0 श्री धर्मेन्द्र प्रसाद द्विवेदी इत्यादि ने भाग लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वय डॉ० बाला लाखेन्द्र ने कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत मतदान का महत्व बताते हुए किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवीकाओं ने नुक्कड़ नाटक “अब पछताए होत क्या” के माध्यम से लोगों को मतदाता पंजीयन हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगो ने मतदान हेतु शपथ ग्रहण किया। स्वागत भाषण प्रो० रचना दूबे, प्राचार्या, आर्य महिला पी०जी० कॉलेज एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० श्रीमती प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्या, आर्य महिला इण्टर कॉलेज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अन्नपूर्णा दीक्षित ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजन की कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पूनम जायसवाल एवं डॉ० अनीता सिंह के साथ महाविद्यालय की अन्य क्षिकाएं उपस्थित रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page