Connect with us

धर्म-कर्म

काशी के केदारखण्ड में प्रथम बार मन्दिर में पूजे गये भगवान श्री चित्रगुप्त जी

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट प्रदीप कुमार
वाराणसी। काशी के केदारखण्ड क्षेत्र में जगह-जगह पर जहां सभी हिन्दू देवी देवता किसी न किसी मन्दिर परिसर में विराजमान हैं वहीं ब्रम्हा की काया से स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त जी का विग्रह विगत एक जुलाई को प्राचीन श्री राम जानकी मन्दिर महमूरगंज त्रिमुहानी निकट पेट्रोल पम्प स्थित रघुनाथ नगर कालोनी में क्षेत्रीय नागरिकों के सौजन्य से स्थापित के बाद प्रथम बार भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती आज दिनांक 27 अक्टूबर को बड़े धूम-धाम से मनाई गई, इस जयन्ती के अवसर पर कथा,पूजन हवन आचार्य पवन शास्त्री व आचार्य प्रवीण तिवारी जी, पंडित बलराम तिवारी जी द्वारा सम्पन्न कराया गया । यजमान ग्लोबल कायस्थ कमेटी परिवार के संस्थापक अध्यक्ष शशिकान्त श्रीवास्तव सपत्निक सपरिवार डा कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, कौशलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक तन्नु,नीतू , समृद्धि श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव,मनीष वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में कायस्थ जन मौजूद रहे। तत्पश्चात् संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ व भजन संध्या अमित कुमार जागरण पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया व भण्डारा महाप्रसाद हजारों लोगों ने ग्रहण कर मन्दिर में विराजमान सभी विग्रह लक्ष्मी नारायण, गणपति भगवान, श्री राम दरबार, माता दुर्गा, माता गौरा, श्री राधा कृष्ण, रुक्मिणी जी ,सतभामा जी, कार्तिकेय जी,गरुण जी , संकटमोचन हनुमान जी व भगवान शिव के दर्शन कर सम्पूर्ण जगत व अपने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वस्थता की।इस अवसर पर सर्वश्री दीपेन्द्र श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव,के केश्रीवास्तव,सत्य प्रकाश श्रीवास्तव,डा आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, विंध्याचल श्रीवास्तव,अभिषेक,श्रीवास्तव,अक्षत वर्मा, कृपा शंकर श्रीवास्तव, शिव प्रकाश सिन्हा,डा एस पी श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद गुप्ता, दुर्गा देवी आदि लोग मौजूद रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page