Connect with us

वाराणसी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की अपील – विश्वविद्यालय में पठन पाठन, परीक्षा व सद्भावपूर्ण वातावरण को प्रभावित न करें

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत केटरिंग टेक्नोलॉजी एवं होटल मैनेजमेंट का कोर्स पढ़ाया जाता है। यह पाठ्यक्रम इसी वर्ष से काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शुरू हुआ है, जिसके एक पेपर में फूड प्रोडक्शन के बारे में भी पढ़ना होता है। भारत में अथवा भारत के बाहर विश्व के अनेक देशों के खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी प्राप्त करना तथा उनके बारे में जागृत रहना इस कोर्स का उद्देश्य है, ताकि भविष्य में जब विद्यार्थी नौकरी की तलाश में जाएं तो वे नौकरी अथवा पेशे की अपेक्षाओं के हिसाब से स्वयं को तैयार समझें। सेमेस्टर परीक्षा में पूछा गया प्रश्न इस कोर्स के पाठ्यक्रम (सिलेबस) से पूछा गया था और यह पाठ्यक्रम होटल प्रबंधन के देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है। सेमेस्टर परीक्षा में पूछे गए प्रश्न के बारे में अनावश्यक विवाद खड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की अपील है कि विश्वविद्यालय में पठन पाठन, परीक्षा व सद्भावपूर्ण वातावरण को प्रभावित न किया जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page