वाराणसी
आर्य महिला पीजी कॉलेज में रोजगार सृजन केंद्र का हुआ शुभारंभ
रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी| स्वाबलंबी भारत अभियान के तहत आर्य महिला पीजी कॉलेज में रोजगार सृजन केंद्र वाराणसी रोजगार कौशल विकास एफपीओ व स्टार्टअप का शुभारंभ किया गया| इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काटकर व भारत माता तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया वही अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया इस अवसर पर पुस्तक का भी विमोचन हुआ वही मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजय जी ने कहा कि 8 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने के प्रेरणा स्थल रोजगार सृजन केंद्र के रूप में आर्य महिला पीजी कॉलेज में शुभारंभ हो रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में नए परिवर्तन शहरी छात्र-छात्राओं में हुनर का विकास इत्यादि विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है व इस मौके पर आयोजिका स्वाबलंबी भारत अभियान काशी प्रांत की महिला सह समन्वयक पूजा दिक्षित सहायक निदेशक हथकरघा उद्योग अब्दुल्ला जयप्रकाश लाल नवीन कपूर सहित कई विशिष्ट जन मौजूद रहे।
