Connect with us

Uncategorized

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाबा दरबार में किया पूजन अर्चन

Published

on

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात उन्होंने सप्त ऋषि आरती भी देखी। आरती समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से लोक कल्याण की कामना की और श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुंदरता को निहारा। मुख्यमंत्री गंगा तट पर गए जहां उन्होंने मां गंगा को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर स्वागत किया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में संचालित होने वाली भविष्य की योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। पूजन दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page