Connect with us

वाराणसी

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह कार्यक्रम के मद्दे नजर वृहद स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जनपद वाराणसी ग्रामीण के समस्त थानों/चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में वृहद श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सूर्यकान्त त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन वाराणसी ग्रामीण में एवं नीरज कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस कार्यालय हरहुआ में व्यापक रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में परेड ग्राउंड, फैमिली क्वार्टर्स के आसपास, बैरकों के अंदर व छतों पर साफ सफाई की गई। अभियान के तहत सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों व थानों में भी सफाई अभियान चलाया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर इसमें सहयोग किया गया ।
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा पुलिस लाइन वाराणसी ग्रामीण में ध्वजारोण किया गया एवं भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के बारे जागरुक किया गया। एवं सभी कर्मचारियों द्वारा अपनें अपनें घर पर तथा समस्त थानों/चौकियों, रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर सलामी दी गई ।
भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे “आजादी के अमृत महोत्सव” के “आजादी सप्ताह” के तहत 11.08.2022 से 17.08.2022 तक चलने वाले सभी कार्य योजना के सम्बन्ध में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। अमृत महोत्सव में बढ़चढकर भाग लेने हेतु सभी कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page