Connect with us

अपराध

कपसेठी पुलिस ने 4 मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 7 मोबाइल व 1 टैबलेट बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण के पर्वेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बड़ागांव वाराणसी के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी मय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार को रेलवे स्टेशन कपसेठी के बगल स्थित बगीचे में बने खंडहर हो चुके सरकारी मकान के पास से 4 व्यक्तियों को 7 मोबाईल चोरी की व 1 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 155/22 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात व मु0अ0सं0 156/22 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात के पूर्व में पंजीकृत है । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगणों से पूछताछ किया गया तो बताये कि– “हमलोग एक साथ बाजारों में, भीड़भाड़ वाले स्थान व दुकान पर पहुँच कर अपने टारगेट को घेर लेते है और छदम रूप से बातों में उलझा लेते है तभी हममें से कोई चोरी कर लेता है । हमलोगों ने हाल फिलहाल में नेवादा में स्थित इण्टरलॉकिंग ईंट प्लांट के कमरे से रात में चुराये थे तथा एक मोबाईल कपसेठी बाजार की मेडिकल दुकान से चोरी किया था । हमलोग मोबाईल को चोरी कर आपस में बाँट लेते हैं। बेचने से जो पैसा मिलता है उसी से अपना खर्च चलाते हैं” ।

Loading...

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राजेश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी, वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 रामराज शुक्ल, थाना कपसेठी, वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 सुरेन्द्र शुक्ल, थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण, उ0नि0 अरविन्द यादव, थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण, का0 रामनाथ सरोज, थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ग्रामीण थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page