गोरखपुर
गुमशुदा 15 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
गोरखपुर। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बेलघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
घाघरा नदी की ओर गई थी बालिका
09 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे बालिका घर से घाघरा नदी की ओर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की सूचना पर बेलघाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 242/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
SDRF और गोताखोरों ने चलाया सर्च अभियान
बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से घाघरा नदी में सर्च अभियान चलाया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से तलाश जारी रही। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस टीम रही शामिल
बरामदगी टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, उपनिरीक्षक विवेक अवस्थी, कांस्टेबल साहब लाल, कांस्टेबल अमित खरवार एवं महिला कांस्टेबल अंजली शामिल रहीं।
